Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • राजस्थान में ओले, MP-UP में बारिश की संभावना:ओडिशा के 4 जिलों में हीटवेव चलेगी; हिमाचल में एवलांच की चेतावनी

राजस्थान में ओले, MP-UP में बारिश की संभावना:ओडिशा के 4 जिलों में हीटवेव चलेगी; हिमाचल में एवलांच की चेतावनी

देश के 12 राज्यों में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में जयपुर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 20 मार्च को भी बादल छाए रहने की संभावना है। मध्य प्रदेश में जबलपुर, मंडला समेत 13 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को 30 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। उधर ओडिशा में कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को भी बौध-संभलपुर समेत 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले तीन दिन से बौध जिला सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया है। मंगलवार को यहां का तापमान 43.6°C रहा। हिमाचल प्रदेश में आज एवलांच का अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट, कुल्लू और किन्नौर के लिए यलो अलर्ट और शिमला के लिए ग्रीन अलर्ट जारी है। आने वाले दो दिन में यहां तेज बारिश की आशंका है। दिल्ली: मंगलवार को आसमान रहा। दिन का पारा 30°C के पार रहा। आज तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32°C डिग्री और न्यूनतम 16°C जा सकता है। कर्नाटक: मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर और दक्षिण कर्नाटक में 20 मार्च तक लू चलने का अनुमान है। मंगलवार को कलबुर्गी और रायचुर में तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। कल दक्षिण कन्नड़, कोडागु, चिक्कमगलुरु और चामराजनगर जिलों में बारिश हुई। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, कल जयपुर सहित 12 जिलों में फिर बदलेगा मौसम राजस्थान में जयपुर सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। 20 मार्च को भी बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम ड्राय रहा और सभी शहरों में दिन में तेज धूप रही। देर शाम को जैसलमेर के पास सीमावर्ती जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए। पूरी खबर पढ़ें… आधे MP में बारिश का अनुमान, जबलपुर समेत 13 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जबलपुर, मंडला समेत मध्यप्रदेश के 13 जिलों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, चंबल और सागर संभाग में 20-21 मार्च को तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने का अलर्ट है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी में 24 घंटे में बारिश का अलर्ट: 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं यूपी के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बाद फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार को 30Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले 13 मार्च से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के तापमान में 3°C की गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब में आज से फिर बदलेगा मौसम: 4 जिलों में दो दिन हल्की बारिश की संभावना पंजाब में आज (19 मार्च) से मौसम एक बार फिर बदल सकता है। 20 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में आज ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी, अन्य क्षेत्रों में साफ रहेगा मौसम हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिले के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर, 4 जिले आज भीगेंगे: रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा में कल से बदलेगा मौसम छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में 20-21 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.