Breaking News
Edit Template
  • Home
  • /
  • World News
  • /
  • राजस्थान में लू की चेतावनी, MP में पारा 39° पार:हिमाचल में बर्फबारी का यलो अलर्ट, पंजाब में अगले दिन बारिश की संभावना

राजस्थान में लू की चेतावनी, MP में पारा 39° पार:हिमाचल में बर्फबारी का यलो अलर्ट, पंजाब में अगले दिन बारिश की संभावना

देश में गर्मी का असर दिखने लगा है। राजस्थान के बाड़मेर और जालोर में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 24 घंटे के दौरान बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जालोर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह औसत से 7 डिग्री ऊपर है। मध्य प्रदेश में भी कई जिलों में टेंपरेचर 39° के पार चला गया। मंगलवार को इंदौर संभाग का धार शहर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 37.3 डिग्री और भोपाल में 37.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में सोमवार शाम से ही हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है। विभाग ने बताया कि कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। वहीं, 14 मार्च को लाहौल और स्पीति जिले में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। राज्यों में मौसम का हाल… राजस्थान में आज तेज लू चलने की चेतावनी, हेल्थ डिपार्टमेंट ने बचाव के लिए जारी किया अलर्ट राजस्थान के बाड़मेर और जालोर जैसे जिले हीट वेव (लू) की चपेट में हैं। आज (बुधवार) भी बाड़मेर और जालोर के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी लू से निपटने के सभी इंतजाम रखने के जिलों को निर्देश दिए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर का रहा। पढ़ें पूरी खबर… MP में सूरज के तीखे तेवर, धार में पारा 39° पार: भोपाल, इंदौर-उज्जैन सबसे ज्यादा गर्म मार्च महीने में सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। मंगलवार को मध्यप्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को इंदौर संभाग का धार शहर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 39.1 डिग्री रहा। वहीं, नर्मदापुरम में तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में आज से बदलेगा मौसम: 15 मार्च तक हल्की बारिश की संभावना, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में 12 मार्च से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च तक तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 13 और 14 मार्च को कुछ स्थानों पर बिजली और आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से यह स्थिति बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में 5 दिन बारिश बर्फबारी: आज 5 और कल 10 जिलों में यलो अलर्ट, 16 मार्च तक लगातार बरसेंगे बादल हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले की ऊंची चोटियों पर बीते 24 घंटे के दौरान ताजा बर्फबारी हुई है। इस बीच चार दिन तक भारी बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की माने तो प्रदेश में 16 मार्च तक बारिश-बर्फबारी होगी। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में 40° तक पहुंच सकता है दिन का टेम्प्रेचर: रायपुर और दुर्ग संभाग में असर ज्यादा, राजनांदगांव सबसे गर्म छत्तीसगढ़ में गर्मी असर दिखाने लगी है। रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे अधिक पारा बढ़ा है। मंगलवार को राजनांदगांव में तापमान 38 डिग्री के पार हो गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में पारा 37 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक पारे में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। पढ़ें पूरी खबर…

Admin

Writer & Blogger

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular
Recent
Edit Template
Edit Template

Hello, we are content writers with a passion for all things related to fashion, celebrities, and lifestyle. Our mission is to assist clients.

Sponsored Content

No Posts Found!

Newsletter

Join 70,000 subscribers!

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

By signing up, you agree to our Privacy Policy

Tag Clouds

Edit Template

Press ESC to close

Cottage out enabled was entered greatly prevent message.